हमारे बारे में

हमारे बारे में

हिंदी भाषा प्रगति संस्थान (न्यास) एक गैर-लाभकारी, सार्वजनिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संस्था है।संस्थान का उद्देश्य हिंदी भाषा, साहित्य और संस्कृति का प्रचार, संरक्षण एवं विकास करना है तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक हिंदी को सशक्त रूप में पहुँचाना है।

हमारे उद्देश्य

हमारे उद्देश्य

  • हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं विकास हेतु कार्य करना।
  • हिंदी साहित्य, कविता, कहानी, नाटक एवं रचनात्मक लेखन को प्रोत्साहित करना।
  • हिंदी से संबंधित सेमिनार, संगोष्ठी, कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना।
  • हिंदी लेखकों, कवियों, विद्यार्थियों एवं शोधकर्ताओं को सहयोग व प्रोत्साहन देना।
  • हिंदी भाषा में पुस्तकें, पत्र-पत्रिकाएँ एवं डिजिटल सामग्री का प्रकाशन।
  • विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं समाज में हिंदी जागरूकता कार्यक्रम चलाना।
  • विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने हेतु “हिंदी ओलंपियाड” एवं अन्य प्रतियोगिताएँ आयोजित करना।
  • राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी के माध्यम से सांस्कृतिक सद्भाव एवं भाषायी एकता को बढ़ावा देना।
  • हिंदी भाषा के माध्यम से सामाजिक चेतना, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय भावना का विकास करना।

हिंदी विश्व दिवस (10 जनवरी 2026) के अवसर पर ‘अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड’ में विद्यार्थियों की सहभागिता हेतु आमंत्रण

दस्तावेज़ डाउनलोड करें

मुख्य गतिविधियाँ

    • हिंदी कार्यशालाएँ एवं संगोष्ठियाँ
    • कविता, कहानी, निबंध प्रतियोगिताएँ
    • हिंदी ओलंपियाड
    • हिंदी पुस्तक एवं पत्रिका प्रकाशन
    • हिंदी जागरूकता अभियान
प्रशंसापत्र

हमारे सहभागियों की राय